चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 10 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक छात्राओं को संगठन से जोड़ने के लिए सम्पर्क किया गया।

एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव ने बताया कि इस दौरान विशेष रूप से छात्राओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा गया कि छात्राओं को भी राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई गंदगी नहीं है, बल्कि यह युवाओं और छात्राओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है। समाज की कुरीतियों एवं सरकार द्वारा छात्राओं और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए छात्राओं का आगे आना अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा सुविधा लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। स्थापना दिवस के दिन सभी छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई की शपथ दिलाई गई, जिसमें संगठन के प्रति निष्ठा, छात्र अधिकारों की रक्षा एवं लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित