रायपुर , जुलाई 11 -- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने छत्तीसगढ़ के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर की एमबीबीएस प्रवेश क्षमता में 20 सीटों की वृद्धि को मंजूरी दे दी है,जिसकी जानकारी आज विभाग ने दी । शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज में अब 230 के स्थान पर 250 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
एमएआरबी द्वारा 10 जुलाई को जारी अनुमति पत्र के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एंड आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध जेएनएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटों में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित