जशपुर, 21 मई 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारते हुए एक मकान में घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार घटना लोदाम थाना क्षेत्र की है। जशपुर से सब्जी लेकर पश्चिम बंगाल जा रही मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई और रास्ते में दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो तथा बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अत्यंत भीषण था, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित