नयी दिल्ली , जून 10 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुजरात के सूरत ज़िले में एक ज्वेलरी बनाने वाली यूनिट में सेप्टिक टैंक की सफ़ाई के दौरान चार मज़दूरों की मौत की ख़बर पर स्वतः संज्ञान लिया है।
एनएचआरसी ने बुधवार को बताया कि आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव और सूरत के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित