श्रीनगर , फरवरी 02 -- केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर में आतंकी वित्त पोषित मामले के सिलसिले में कई ठिकानों पर छापे मारे।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि एनआईए टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से प्रदेश के तीन जिलों श्रीनगर, बारामूला और बांदीपुरा के कई जगहों पर छापे मारे।
एनआईए के बारामूला जिले में ज़ेथन रफियाबाद, बोमई सोपोर और मॉडल टाउन सोपोर में छापे मारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित