गोरखपुर , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर फर्जी एडमिशन लेटर जारी कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित दूबे निवासी कैलाशपुरी, हनुमान नगर कंकड़बाग, थाना पत्रकारनगर, पटना को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित