भरतपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदपोल गेट के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से नकदी लूटकर ले जाने के असफल प्रयास का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की छुट्टी होने की वजह से आज बैंक खुलने पर बैंक कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। बैंक की तरफ से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
थानाधिकारी तेजपाल सैनी ने बताया कि शुरुआती जाँच में बदमाशों द्वारा एटीएम से की गई छेड़छाड़ के बाद भी किसी भी तरह की नकदी का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि तकनीशियन के आने पर विस्तृत जाँच के बाद ही पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी टीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित