भरतपुर , मई 03 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर एक सेवा निवृत्त सरकारी शिक्षक से 39 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पीड़ित राजेंद्र सिंह ने मजदूरों को भुगतान करने के लिए एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले। इसी बीच वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सिंह के घर पहुंचने पर 39 हजार रुपए निकलने का संदेश आया उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने कार्ड देखा तो वह उनका नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित