एटा , जून 01 -- उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह की सैर पर निकली एक महिला के अपहरण का प्रयास किया गया और विरोध जताने पर गोली मार कर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दहेलिया पूठ गांव निनवासी साधना मिश्रा (40) रोज की तरह मैनपुरी रोड पर टहलने निकली थी कि इस बीच कार सवार लोगों ने महिला को कार में खींचने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर उसे गोली मार दी जो उसके बायें कंधे पर लगी।
घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज लाया गया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित