एटा , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के एटा जिला में नयागांव थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में घर के बाहर ट्यूबवेल पर सोते समय 70 साल के बुजुर्ग रामपाल सिंह की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने वजनदार वस्तु से सिंह सिर पर हमला किया, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
मौके पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह,फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीण अतर सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह रात में रोज की तरह सो रहे थे। ग्रामीणो ने सुबह देखा तो ये मृत पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित