मुंबई , अक्टूबर 05 -- रिलायंस रिटेल के फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड एजियो ने त्योहारी और वैवाहिक सीजन से पहले जाने-माने अभिनेता अहान पांडे को अपना नया चेहरा घोषित किया है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि अहान एजियो के 2026 के फेस्टिव कैंपेन 'फेस्टिवल इज फेस्टिवलिंग' का चेहरा होंगे। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब एजियो त्योहारी सीजन के लिए तैयारी कर रहा है। 'एजियो ऑल स्टार्स सेल' 07 अक्टूबर से शुरू होगी।

कंपनी ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर 'फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग' के चेहरे के तौर पर एजियो में अपना खास स्टाइल और युवा ऊर्जा लेकर आए हैं। यह अभियान ग्राहकों के लिए कई तरह के फेस्टिव लुक और स्टाइल पेश करता है, जिन्हें वे आजमा सकते हैं और अपना सकते हैं।

आगामी त्योहारी सीजन से पहले कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। वह नए ब्रांड, नई श्रेणी, नए कलेक्शन और बेहतर शॉपिंग अनुभव लेकर आ रही है। एजोयो पर कई तरह के अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड उपलब्ध हैं। ग्राहक फैशन, जूते चप्पल, एक्सेसरीज, ब्यूटी और अन्य उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित