इम्फाल , जुलाई 10 -- श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार श्री ज्ञान प्रकाश पद संभालने की तारीख से छह साल की अवधि के लिए या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। उनका वेतन, भत्ते और सेवा की अन्य शर्तें समय-समय पर संशोधित मणिपुर लोक सेवा आयोग नियामक-1972 के अनुसार तय होंगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि मणिपुर लोक सेवा आयोग नियामक-1972 के नियम-5 के तहत श्री ज्ञान प्रकाश को आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की तारीख से भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत माना जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित