भिवानी , मई 29 -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को स्थगित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य के अनुसार, यह परीक्षा पहले 13 और 14 जून 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

अब एचटेट परीक्षा का आयोजन चार और पांच जुलाई 2026 को किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन ने अभ्यर्थियों से नयी परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट और जरूरी सूचनाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी भी निर्धारित समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। एचटेट परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। परीक्षा स्थगित होने के बाद उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित