चंडीगढ़ , मार्च 03 -- ) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) 18 से 21 मार्च तक आवासीय व्यावसायिक संस्थागत संपत्तियों तथा बहु-मंजिला अपार्टमेंट्स की ई-नीलामी आयोजित करेगा।
प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च को सभी जोन की आवासीय एवं व्यावसायिक (प्रेफरेंशियल) साइट्स नर्सिंग होम क्लिनिक और स्कूल साइट्स की नीलामी होगी।
इसके बाद19 मार्च को गुरुग्राम और रोहतक जोन की आवासीय एवं व्यावसायिक (सामान्य) साइट्स की बोली लगाई जाएगी। बीस मार्च को फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जोन की सामान्य श्रेणी की साइट्स ई-नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगी।
आखिरी दिन 21 मार्च को सभी जोन की प्रमुख (मेजर) साइट्स जैसे व्यावसायिक होटल अस्पताल संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों की ई-नीलामी की जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार 19 सितंबर, 2025 की ई-नीलामी नीति में संशोधन के तहत मेजर साइट्स के लिए अब न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य की गई हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि ई-नीलामी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित