अलवर , जुलाई 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर एयर पिस्तौल, बन्दूक (टाय गन) को सस्ती दर पर बेचने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार करके उससे एक मोबाईल फोन एवं एक सिम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने रूपबास गांव में दबिश देकर सायबर ठग शौकीन (25) को गिरफ्तार किया। उससे ठगी में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जब्त किया गया। आरोपी सोशल मीडिया फेसबुक वगैरा पर प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगों से साइबर ठगी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित