मुंबई , अगस्त 31 -- महाराष्ट्र में मुंबई शहर के उपनगर चेंबूर इलाके में बेवफाई के शक को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को शीलत पेय में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान आशीष मगर (25) के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसने नेपाली घरेलू सहायिका विष्णुमाया (21) को ज़हरीला पदार्थ मिला हुआ शीतल पेय दिया था। यह घटना किसी दूसरे व्यक्ति के साथ उसके कथित संबंधों को लेकर हुई बहस के बाद हुई।
उन्होंने बताया कि विष्णुमाया लगभग दो से ढाई महीने की गर्भवती थी, बेहोश हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित