श्रीगंगानगर , सितम्बर 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख से अधिक मात्रा में अवैध नशीली गोलियां बरामद कीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने सरकारी नर्सिंग कॉलेज के पास कार में जा रहे तस्कर भूपराम सोनी (55) को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर कार में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली एक लाख से अधिक गोलियां बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित