लखनऊ , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश को निवेश के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल से अब तक प्रदेश को लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
इनमें से करीब 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी के साथ संपन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की टीम लगातार इंडस्ट्री लीडर्स और वैश्विक निवेशकों के साथ बैठकें कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और कई बड़े औद्योगिक समूहों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित