भरतपुर , मई 03 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में ढाना खेड़ली गांव में रविवार को एक मकान में आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम ओम हरिजन के मकान में अचानक आग लग गई। इस पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास करके आग पर काबू पाया। आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित