ठाणे (महाराष्ट्र) , मई 20 -- एक जून से मुंबई में आयोजित हो रही टी20 मुंबई लीग 2026 के आगामी संस्करण के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने इस बार भी भारत के अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर भरोसा जताया है। पिछली बार टीम मामूली अंतर से फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी, लेकिन इस बार टीम का संयोजन पहले से अधिक मजबूत नजर आ रहा है।

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम में आदित्य विनोद गिरी, अमर्त्य राजे, अनुज विनोद गिरी, अथर्व अंकोलकर, अयान मोहित जैन, एकनाथ दिनेश केरकर, कार्तिक मिथिलेश मिश्रा, मनन भाट, ओंकार तुकाराम तरमले, रोहन राजेंद्र घाग, साईराज पाटिल, शार्दुल ठाकुर, शशिकांत एकनाथ कदम, शाश्वत योगेश जगताप, शॉन मोतीराम रोड्रिग्स, शिवांश लल्लन सिंह, सिद्धांत मनोज सिंह, सुमेइर सम्राट जावेरी, विनय सुरेश कुंवर और धनय पारेख शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित