जयपुर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजधानी जयपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'आपणो जयपुर हरित संगम-एक पेड़ पूर्वजों के नाम' कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ किया।
इस मौके पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रयासों से जुड़ने और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में हरित संगम के उद्देश्य और प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किये जा रहे प्रयासों पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा , महापौर सुनील कोठारी , पर्यावरण संयोजक राजस्थान विनोद मेलाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित