सिरसा , अक्टूबर 27 -- हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा, उत्तराखंड सहित देशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने और जनहित के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी पारदर्शिता, कथित वोट चोरी और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित