नयी दिल्ली , सितंबर 15 -- ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गणेशोत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह मुंबई और पुणे में विभिन्न गणेश पंडालों और मंदिरों में भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
श्री नवीन सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से सीधे श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह लालबागचा राजा पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष मालाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचकर वहां स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करेंगे। वह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मालाबार हिल स्थित आधिकारिक आवासों पर भी जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे।
पुणे में वह कसबा पेठ मंडल में भगवान गणेश के दर्शन करेंगे। शाम में वह श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल में दर्शन एवं पूजा में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित