हैदराबाद , मई 10 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे के बाद रात में बेगमपेट हवाईअड्डे से गुजरात के लिए रवाना हो गए।
श्री मोदी को विदाई देने के लिए उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्री पोन्ना प्रभाकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव समेत अन्य गणमान्य लोग हवाई अड्डा पर पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी), माधापुर में आयोजित कार्यक्रम में 9,377 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित