कोलकाता , सितंबर 29 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 'राष्ट्र-विरोधी ताकतों' या 'दिमागी नक्सलियों' का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनके प्रस्तावित दिल्ली दौरे पर दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो से उन लोगों पर कड़ी नज़र रखने को कहा है।
श्री अधिकारी ने 'जनता दरबार' में शामिल होने से पहले दिल्ली के प्रस्तावित दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले भी नेता दिल्ली जाते रहे हैं। वह वहां माकपा नेताओं के साथ मिलकर कोई नयी साज़िश रचने जा रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि 'दिमागी नक्सली' उनके सलाहकार बन गये हैं और कहा कि वह 'एक हाथ में जमात और दूसरे हाथ में दिमागी नक्सलियों' को लेकर चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित