श्रीगंगानगर , फरवरी 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक डोडा-पोस्त बरामद करके पंजाब के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर रात मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग पर विशेष पुलिस दल ने घेराबंदी करके एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें एक क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी में सवार सेमल सिंह मजहबी सिख (20), जसवंत सिंह मजहबी सिख (35) और लवप्रीत सिंह मजहबी सिख (33) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पंजाब के हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह डोडा-पोस्त वे चित्तौड़गढ़ से खरीदकर पंजाब ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित