श्रीगंगानगर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को देर रात एक किलो 365 ग्राम अफीम बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रात करीब एक बजे चक 6-एलएनपी ख्यालीवाला क्षेत्र में हनुमानमार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पैदल जा रहे राकेश तरड़ (45) को रोककर उसके कंधे पर लटके बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें प्लास्टिक की थैली में एक किलो 365 ग्राम अफीम बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित