श्रीगंगानगर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के संयुक्त दल ने एक स्थानीय युवक को एक किलो हेरोइन ले जाते पकड़ा है।
युवक की पहचान तीरथसिंह के रूप में हुई है, जो उसी गांव मलकाना खुर्द का निवासी है।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि तीरथसिंह से आधा-आधा किलो हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। पुलिस एवं नारकोटिक्स एजेंसियों को आशंका है कि यह हेरोइन सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए गिराई गई थी। कार्रवाई शनिवार देर शाम को की गई।
एनसीबी और एनटीएफ दलों ने तीरथसिंह से पूरी रात कड़ी पूछताछ की। बरामद हेरोइन को केसरीसिंहपुर पुलिस को सौं दिया गया है। एनसीबी तीरथ सिंह को पूछताछ के लिए जोधपुर मुख्यालय ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित