सतना , सितंबर 18 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में नागौद कोतवाली पुलिस ने एक किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर नागौद पुलिस ने अटरा गांव के पास एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें एक किलो गांजा मिला। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रामू यादव और कृष्णा कोल को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित