ग्रेटर नोएडा , जून 03 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा दो थाना क्षेत्र स्थित अल्फा-दो सेक्टर के पास मंगलवार रात को एक कार के कई वाहनों को टक्कर मार देने से दो व्यक्ति घायल हो गये और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बीटा दो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक कार के चालक ने टी-प्वाइंट पर मोड़ लेते समय अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित