प्रयागराज, अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए।

आरोपी मांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले अविनाश कुमार और सौरभ कुमार को नवाबगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है वाहन चेकिंग के दौरान इन लोगों को नारकोटिक्स टीम और नवाबगंज पुलिस ने हिरासत में लिया तलाशी के दौरान इन लोगों के पास 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है।

हालांकि एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उनको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वही पुलिस सूत्रो का कहना है इनके तार कहा से जुड़े है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित