नयी दिल्ली , जून 27 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकारों ने देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा, "एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का टीईटी।"उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का माध्यम बना दिया गया है, जिससे हर युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल पेपर लीक का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित