जयपुर , जुलाई 29 -- मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे-दौंड रेलखण्ड पर पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि गाड़ी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा एक अगस्त को जयपुर से प्रस्थान करेगी और अब वह खडकी तक ही संचालित होगी। खड़की -पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा दो अगस्त को पुणे के स्थान पर खड़की से शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित