नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में विफल भाजपा सरकार एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास वाटर स्प्रिंकलर लगाकर प्रदूषण के वास्तविक स्तर को छिपाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को साफ हवा चाहिए, आंकड़ों की लीपापोती नहीं।

श्री यादव ने कहा कि एक्यूआई मीटर के आसपास पानी का छिड़काव कर प्रदूषण के आंकड़ों को प्रभावित करना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने और सरकार से प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए ठोस कदमों का विवरण देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सड़कों की धूल, निर्माण स्थलों से उड़ने वाले कणों, वाहनों के धुएं और खुले में कूड़ा जलाने पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाई है। श्री यादव ने कहा कि सरकार को नियमित सड़क सफाई, सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने और औद्योगिक उत्सर्जन पर निगरानी जैसे उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित