पटना , अक्टूबर 31 -- िहार की राजधानी पटना की एक विशेष अदालत नेएक-47 राइफल की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए वकील संदीप कुमार सिन्हा से हिरासती पूछताछ के लिए चार दिनों के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपें जाने का आदेश दिया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत के न्यायाधीश विपिन कुमार ने एनआईए की ओर से दाखिल किए गए आवेदन पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है। रिमांड की अवधि एक नवंबर 2026 के 10:00 बजे सुबह से चार नवंबर 2026 की शाम 4:00 बजे तक की होगी । इसके साथ ही अदालत ने मुकदमे में बरामद किए गए सामानों की फॉरेंसिक जांच भी किए जाने की अनुमति दी है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र स्थित मुघटिया पुल के पास से स्थानीय पुलिस ने ए के-47 राइफल ,मैगजीन और गोली बरामद किया था। मामले में उग्रवादी संबंध को देखते हुए मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एन आई ए ने आर सी 11/ 2024 के रूप में अपनी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
एनआईए अब तक इस मामले में छह अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। मामले के नामजद अभियुक्त वकील संदीप कुमार सिन्हा को हाजीपुर के जौहरी बाजार से गिरफ्तार किया गया था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित