लखनऊ , मार्च 19 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में गुरुवार को सम्पन्न हुई वित्त समिति की बैठक में इस बार का बजट तकनीकी बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बनकर सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1187.62 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देते हुए विश्वविद्यालय ने नई पीढ़ी की तकनीकों पर स्पष्ट फोकस किया है।
विवि के कुलपति प्रो. जेपी.पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश का है। विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाला एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हब एंड स्पोक मॉडल पर विकसित होगा, जिसके जरिए स्टार्टअप, शोध, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। यह पहल प्रदेश में एआई इकोसिस्टम को गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने आईओएस, स्पेस टेक्नोलॉजी और साइबर फॉरेंसिक जैसे उभरते क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है। आईओएस सेंटर के माध्यम से छात्रों को ऐप डेवलपमेंट, मशीन लर्निंग और क्रिएटिव कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे सीधे इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित