भुवनेश्वर , सितंबर 25 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आईआईटी भुवनेश्वर के सहयोग से शुरू किए जा रहे 452 करोड़ रुपये की एकीकृत पावर इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजना के लिए 125 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
एक्स पर एक पोस्ट में, श्री माझी ने कहा कि यह परियोजना ओडिशा में अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी के विकास को मज़बूत करेगा और इससे राज्य के बहुत ज़्यादा कुशल एवं पढ़े-लिखे युवाओं के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान एवं नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही स्थानीय प्रतिभा के लिए नए अवसर भी खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें ओडिशा के युवा पेशेवरों के लिए अवसर बनाने और राज्य की तकनीकी क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए अनुसंधान एवं तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित