नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- केंद्र सरकार ने कहा है कि आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य विद्यालय खोलने के वास्ते सरकार 50 करोड रुपए प्रति विद्यालय दे रही है और यदि इसके निर्माण में ज्यादा धनराशि की जरूरत पड़ती है तो इसकी समीक्षा की जाएगी।
जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम लोकसभा में गुरुवार को पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि अभी एकलव्य विद्यालय बनाने के लिए 50 करोड रुपए का वर्तमान में प्रावधान है और यदि इसमें ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ती है तो इसकी समीक्षा बाद में की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रति छात्र एक लाख 74 हज़ार रुपये केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासी छात्रों के लिए खर्च किया जाता है और इसको लेकर कहीं कोई शिकायत नहीं आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित