लखीसराय , सितंबर 22 -- ाज्य सरकार की ओर से ईंट-भट्ठा संचालकों के बकाया खनन राजस्व के समाधान के लिये लागू "एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना" के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज लखीसराय जिले के सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों के साथ खनन विकास पदाधिकारी ने बैठक की।बैठक में खनन विकास पदाधिकारी द्वारा योजना के प्रावधानों एवं इसके लाभ के संबंध में ईंट-भट्ठा संचालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत पात्र बकाया राशि का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अंतर्गत करने पर ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है।

सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी बकाया राशि जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।

खनन विभाग द्वारा ईंट-भट्ठा संचालकों से अपील की गई कि वे योजना का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान करें। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ईंट-भट्ठा व्यवसायियों को बकाया राशि के समाधान में सुविधा मिलेगी तथा सरकार के राजस्व की भी प्राप्ति सुनिश्चित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित