मुंबई , मई 06 -- बॉलीवुड फिल्मकार एकता आर कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र को मिसाल बताया है।
एकता आर कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी भी फिर से साथ आई। इसी बीच एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता जीतेंद्र और अक्षय कुमार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित