श्रीगंगानगर , जनवरी 27 -- राजस्थान में जयपुर में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में श्री गंगानगर जिले के दो पुलिस कर्मियों को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय कार्यशैली एवं राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सम्मानित होने वालों में श्रीगंगानगर में केंद्रीय बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक स्वर्णसिंह और अपराध जांच विभाग (जोन) के हवलदार पवन कुमार मजोका शामिल हैं। इस बार राज्य स्तरीय समारोह में बीकानेर संभाग से सम्मानित होने वाले दो पुलिसकर्मी हैं। दोनों पुलिस कर्मियों को यह सम्मान मिलने पर खूब बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित