नयी दिल्ली , मई 01 -- आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएमएनएस) ने गुजरात के हजीरा में मोटर वाहन उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक उच्च गुणवत्ता वाले स्टील के विनिर्माण के लिए एक नयी उत्पादन लाइन के उद्घाटन की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा कि यह नयी लाइन उच्च गुणवत्ता वाले 'कोल्ड-रोल्ड बेस स्टील' का उत्पादन करेगी। इसका उपयोग मूल कंपनियों आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील द्वारा विकसित पेटेंट स्टील समाधानों के निर्माण में किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित