पथुम थानी (थाईलैंड) , अप्रैल 05 -- भारतीय अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को रविवार एएफसी अंडर 20 महिला एशियन कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्काई हैलमरिक (38वें , 39वें, 48वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक लगाई। जिसके बाद डेनेला ब्रूटस ने (54वें) और डेजी ब्राउन (90 4वें) मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो और गोल किए। इस नतीजे के साथ, भारत फिलहाल ग्रुप सी में सबसे नीचे है और अपने दो मैचों से उसके पास शून्य अंक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित