लखनऊ , मार्च 01 -- एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 123.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो वाहन, तीन मोबाइल फोन और 3,488 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

एएनटीएफ की तरफ से यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) व अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेश यादव निवासी हाथरस, सुनील कुमार निवासी अलीगढ़ और विशाल कुमार निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित