देवरिया , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस की अर्द्धनग्नता के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार का प्रदर्शन किया गया, वह देश की गरिमा और राष्ट्र सम्मान के प्रतिकूल है।

भाजपा नेता अर्चना पांडे ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को आघात पहुंचाते रहे हैं तथा उनकी मानसिकता राष्ट्रविरोधी है।

जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित