हैदराबाद , मार्च 17 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तेलंगाना में पार्टी और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति का गठन किया है।
इस निर्णय की घोषणा करते हुए एआईसीसी तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि पार्टी और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करने एवं कामकाज में सुधार लाने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
समिति में टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और मंत्री दामोदरा राजा नरसिम्हा, मंत्री दानसारी सीताक्का, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य वामशी चंद रेड्डी और एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित