नारायणपुर , जुलाई 19 -- ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) अंडर-17 यूथ लीग में शनिवार को आरकेएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में केएमपी एस्पायर एफसी, जिंक फुटबॉल एकेडमी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी ने जीत दर्ज की, जबकि पीएफसी केरल और केम्प फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
दिन के पहले मैच में केएमपी एस्पायर एफसी ने रूट्स फुटबॉल क्लब को 6-1 से हराया। केएमपी ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में चार गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम की ओर से सयानी चक्रवर्ती ने 54वें मिनट और बुमी बायोर ने 83वें मिनट में गोल किए। रूट्स फुटबॉल क्लब के लिए एकमात्र गोल दीपांशी ने 81वें मिनट में किया।
दूसरे मुकाबले में पीएफसी केरल और केम्प फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। केम्प फुटबॉल क्लब के लिए अनिका जोशी ने 26वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि तृषा अय्यर ने 79वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि पीएफसी केरल ने वापसी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित