वाशिंगटन , जुलाई 29 -- अमरीका के पूर्व शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने बुधवार को संसद की समिति के सामने कोविड-19 महामारी से जुड़े सवालों के जवाब देने से साफ इनकार कर दिया।
श्री फाउची ने सुनवाई के दौरान कहा, "संसद के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का मेरा दशकों पुराना रिकॉर्ड रहा है। लेकिन अपने वकीलों की सलाह पर, संविधान के पांचवें संशोधन के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मैं आपके सवालों के जवाब देने से इनकार करता हूँ।"इस पर सांसद रैंड पॉल ने कहा कि समिति इस बात पर विचार करेगी कि श्री फाउची के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाये, क्योंकि संसदीय जांच में गवाही देने से इनकार करना कानून का उल्लंघन हो सकता है।
अमेरिकी संविधान के पांचवें संशोधन का सहारा लेना अपराध स्वीकार करना नहीं माना जाता। यह प्रावधान नागरिकों को खुद के खिलाफ गवाही देने के लिए मजबूर किए जाने और गलत आरोपों से सुरक्षा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित