गरियाबंद , सितंबर 15 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र स्थित ग्राम देवरी में ऋषि पंचमी के अवसर पर सांवरा समाज ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सर्पों की पूजा-अर्चना की और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सर्प संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

सांवरा समाज में ऋषि पंचमी पर सर्पों की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांव में सर्पों की शोभायात्रा निकाली। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित