ऋषिकेश , फ़रवरी 22 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में गौ-संवर्धन और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम में मातृशक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के आह्वान पर स्थानीय रामा पिक्चर पैलेस में आयोजित गोदान के विशेष प्रदर्शन में 1100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर कुसुम कंडवाल ने कहा कि गौ-संवर्धन पर आधारित यह फिल्म समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गाय केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, समाज और विज्ञान का संगम है। उनके अनुसार यह आयोजन गौ-सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक एकता मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव का सार्थक प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित